हिन्दी अकादमी
PicturePicturePicture Image Image
हिन्दी अकादमी
X

election popup

Head Office

हिन्दी अकादमी, दिल्ली में आपका स्वागत है

दिल्ली में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संवर्द्धन, प्रचार-प्रसार और विकास के उद्‌देश्य से 1981 में तत्कालीन दिल्ली प्रशासन ने स्वायत्तशासी संस्था के रूप में हिन्दी अकादमी की स्थापना की। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के निर्देशन में हिन्दी अकादमी अपनी स्थापना के समय से ही भाषायी, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रसार में रचनात्मक भूमिका निभा रही है। अकादमी के कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के क्रियान्वयन और नियोजन में निर्णय एवं परामर्श के लिए अध्यक्ष, हिन्दी अकादमी (मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार) दो वर्ष की अवधि के लिए संचालन-समिति गठित करती है। अकादमी की संचालन-समिति के सदस्य के रूप में 25 जाने-माने साहित्यकार, लेखक, विशेषज्ञ, पत्रकार आदि नामित किए जाते हैं। यह समिति सभी योजनाओं और प्रस्तावों तथा बजट का अनुमोदन करती है। इसके अलावा अकादमी में समय-समय पर विभिन्न कार्यों के निष्पादन/निर्णय के लिए अलग-अलग समितियाँ बनायी जाती है जो उपयुक्त दिशा-निर्देशन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करती हैं कि योजनाओं के अंतर्गत लाभ उठाने वालों के चयन में निष्पक्षता बरती जाए।

और पढ़ें...


अकादमी-गीत (रचयिता-डॉ. जीतराम भट्ट)

हिन्दी अकादमी दिल्ली जन-भारती
साहित्य भाषा कला को संवारती।
भावाभिसारिका इन्द्रप्रस्थ भारती
हिन्दी प्रयोग हेतु सबको पुकारती।।१।।
छात्रों की प्रेरणा शिक्षकों की आशा।
भाषा का संवर्धन होता बारमासा।।
शिक्षा-प्रशिक्षण से प्रतिभा निखारती
हिन्दी अकादमी दिल्ली जन-भारती।।२।।
हिन्दी प्रसार केन्द्र रचना-प्रतियोगिता।
सम्मेलन गोष्ठी लोक-प्रतिभागिता।।
ग्रन्थ प्रकाशन व वर्तनी सुधारती।
हिन्दी अकादमी दिल्ली जन-भारती।।३।।
साहित्यकार-मान शलाकाभिनन्दन।
राष्ट्रीय काव्यपाठ लाल किला सदन।।
नाट्याभिरंग को मंच पर उतारती
हिन्दी अकादमी दिल्ली जन-भारती।।४।।
कवियों का मंच यह लेखकों की संसद।
भाषा का केन्द्र यह चिन्तकों की परिषद।।
हिन्दी साहित्य की थाती सम्हालती।
हिन्दी अकादमी दिल्ली जन-भारती।।५।।
हिन्दी अकादमी दिल्ली जन-भारती
साहित्य भाषा कला को संवारती।
भावाभिसारिका इन्द्रप्रस्थ भारती
हिन्दी प्रयोग हेतु सबको पुकारती।।


मुख्यमंत्री
Shri Arvind Kejriwal
नवीनतम समाचार
महत्वपूर्ण लिंक
Last Updated :March 14, 2022